नगरीय निकायों में फर्जी भवन निर्माणी फर्जी सिविल इंजीनियरों का गोरख धंधा।

नगरीय निकायों में फर्जी भवन निर्माणी फर्जी सिविल इंजीनियरों का गोरख धंधा।जांजगीर चांपा जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में फर्जी सिविल इंजिनियरो का गोरख धंधा चरम पर है। हर माता पिता का सपना होता है,की अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर इंजीनियर और डॉक्टर बनाए, बेरोजगारी के इस दौर बच्चे पढ़ लिख कर भी बेरोजगार न रहे इस लिए माता पिता बच्चे को अच्छे से मार्केट में स्थापित करने जी जान लगा देते है कि भविष्य में बच्चों के ऊपर कोई लांछन न लगे पढ़े लिखे युवा इंजीनियर अपनी वाकपटुता के दम पर मार्केट में स्थापित भी हो जाते है।लेकिन कुछ कपट मानसिकता के लोग अपने आप को सिविल इंजीनियर बता कर मटेरियल सहित काम लेकर मकान मालिकों को चुना लगा रहे है।

मार्केट में मकान मालिकों से सस्ते दर पर काम लेकर मोटी रकम एडवांस में लेकर मकान मालिक को परेशान कर रहे है ऐसे लोग नगरीय निकायों में कोई मान्यता प्राप्त नहीं होते है ऐसे में मकान मालिकों के ऊपर सीधे तौर पर अवैध निर्माण का जोखिम होता है जो नगरीय निकायों की वैधानिक कार्यवाही में अवैध होता है। ऐसे लोगों पर निगरानी रखने श्री राम मजदूर कल्याण समिति चांपा एक विशेष दल बनाकर सीधे प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्यवाही की मांग करेगी।ऐसे फर्जी इंजीनियर मकान मालिक से मोटी रकम एडवांस में लेने के बावजूद रनिंग साइड का हवाला देकर दुकानदारों,क्रेशर मालिक, एवं अन्य संबंधित भवन निर्माणी व्यवसायियों से उधार में सामान लेकर पैसा डुबाने का काम करते है। और श्रमिकों का भी भुगतान नहीं करते इसी नीयत के चलते जो रनिंग ठेकेदार इंजियर है वो भी संदेह के दायरे में होते है सीधे तौर पर मार्केट में बदनाम होते है। ऐसे ठेकेदार जो संगठन पर सीधे तौर पर बुरा प्रभाव छोड़ते है। उन पर सख्त कार्यवाही की रणनीति श्री राम मजदूर कल्याण समिति बना चुकी है।ही फर्जी ठेकेदार जो संगठन से मान्यता नहीं रखते और फर्जी इंजीनियर जो अपने आप को भवन निर्माण में साक्षात विश्वकर्मा का अवतार बताते है पर सीधी कार्यवाही करने संबंधितों को शिकायत कर सख्त कार्यवाही हेतु पत्राचार करेगी। आगामी 15 अगस्त के दिन जिले भर के ऐसे वैध शिक्षित सम्मानित सिविल इंजीनियरों सम्मानित कर रात्रि भोज का आयोजन कर उच्चकोटि के अनुभवी सिविल इंजीनियर ठेकेदारों की सूची जारी कर अवैध इंजीनियरों पर सख्त कार्यवाही की सहमति सम्मानित इंजीनियरों के बीच बनाएगी। ये बाते समिति के सचिव रामकुमार मन्नेवार एवं बुधराम साहू ने कही है। जिसका समर्थन श्री राम मजदूर कल्याण समिति करती है